इंडोनेशिया के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर

इंडोनेशिया के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर

हमारे सनातन धर्म और भारतीय संस्कृत का प्रभाव न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में फैला हुआ है | विशेषकर इंडोनेशिया में प्राचीन हिन्दू मंदिर कई सदी पहले बनाये जा चुके है | यह मंदिर आने वाले पर्यटकों को लुभाते है साथ ही हमारे गौरवशाली सनातन धर्म की महिमा भी फैलाते है | आइये आज हम बात करते है इंडोनेशिया में स्तिथ प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों की

तनह लोट मंदिर यह मंदिर समुन्द्र के किनारे एक बड़ी चट्टान पर बना हुआ है जो भगवान विष्णु को है | इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में किया गया है |

पुरा तमन सरस्वती मंदिर

यह बाली के उबुद में बना पुरा तमन सरस्वती मंदिर विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती का मंदिर है। इस मंदिर के संगीत , कला आदि से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है |
पुरा बेसकिह मंदिर यह इंडोनेशिया का सबसे विशाल और सुन्दर मंदिर है जो प्रकृति की गोद में बसा हुआ है | 1995 में इसे भी यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर में सम्मिलित किया गया है | मंदिर में बहुत सारे हिन्दू देवी देवताओ की मूर्ति रखी गयी है | यहा हजारो पर्यटको का आना जाना लगा रहता है |
सिंघसरी शिव मंदिर सिंघसरी शिव मंदिर पूर्वी जावा में स्थापित है जो महादेव को समर्प्रित है | मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी का माना जाता है । प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में भक्तों का दर्शनों के लिए आना होता है। सोमवार की शिव पूजा , सावन मास और शिवरात्रि पर यहा भक्तो की अपार भीड़ दर्शन करने आती है |
प्रम्बानन मंदिर मध्य जावा में स्थित प्रम्बनन मंदिर त्रिदेव (भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा) को समर्पित है। इस मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है | मुख्य बात यह है की यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसमे त्रिदेवो के वाहनों के भी मंदिर बने हुए हैं। इस मंदिर को में भी स्थान प्राप्त है।