धनतेरस पर कौनसी चीजे खरीदना शुभ माना जाता है

धनतेरस पर कौनसी चीजे खरीदना शुभ माना जाता है

धनतेरस देवी लक्ष्मी और कुबेर का पर्व माना जाता है। इस दिन को लेकर कई मान्यताएं हैं। यदि आप धनतेरस के दिन बताए जाने वाली कुछ वस्तुओं को खरीदेगें तो कभी भी आपके घर में पैसों की कमी नहीं रहेगी। हमेशा आपके घर में अन्न और धन दोनों ही पूर्ण रूप से रहेगें। आइये जानते है वे कौनसी शुभ चीजे खरीददारी के लिए बताई गयी है |

धातु की कोई वस्तु
धनतेरस के दिन धातु जैसे पीतल, सोना व चांदी आदि का सामान जरूर खरीदें। इस दिन इन चीजों को खरीदने से इंसान की किस्मत बदलती है। और घर में लक्ष्मी कृपा बढ़ती है। पुराने समय से चांदी और सोने के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता रहा है |
गणेश और लक्ष्मी जी की प्रतिमा
धनतेरस के दिन आपको देवी लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति लानी चाहिए। इससे पूरे साल घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती है। ये धन और बुद्धि बढ़ाते है |
स्फटिक श्री यंत्र
इस दिन आप घर पर स्फटिक श्री यंत्र को लाने से लक्ष्मी जी घर की ओर खिची चली आती है। दीपावली की लक्ष्मी गणेश पूजा में इस यंत्र की भी पूजा करें और फिर पूजन के बाद केसरी रंग के कपड़े में इसे लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें।इससे तिजोरी आपके लिए भाग्यशाली हो जाएगी |
झाडू
देवी लक्ष्मी जी का प्रतीक होता है झाडू। धनतेरस के दिन घर में नई झाडू लाने से घर की नकारात्मक उर्जा बाहर चली जाती हैं। और साफ घर में लक्ष्मी जी प्रवेश करती हैं।
कौड़ियां
धनतेरस के दिन कौडियां खरीदना अति शुभ होता है। जिस घर में कौड़ियां रहती हैं उस जगह कभी धन की कमी नहीं होती है। आप लक्ष्मी पूजा के बाद कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें।
नमक
धनतेरस वाले दिन आपक नमक भी जरूर खरीदें। नमक का इस्तेमाल भी करें। एैसा कहा जाता है कि इस दिन नमक लाने से घर में धन में अधिक बढ़ोत्तरी होती है। और सुख शांति घर में आती है। नमक घर की दरिद्रता को खत्म कर देता है।इस दिन आप नमक का पोछा भी अपने घर में जरूर लगाएं एैसा करने से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धनिया
धनिया को धन का प्रतीक और शुभ माना गया है । धनतेरस के दिन साबुत धनिया घर लाना चाहिए। और इसे पूजा करने के बाद अपने घर के आंगन और गमले में डाल देना चाहिए।
कुबेर
इस दिन कुबेर की छोटी तस्वीर या सिक्का घर पर लाएं। और इसकी पूजा करने के बाद अपने धन रखने वाली जगह पर रखें। पढ़े : भगवान कुबेर कैसे बने धन के देवता
शंख और रुद्राक्ष
दक्षिणवर्ती शंख शंख और सात मुखी रूद्राक्ष को भी धनतेरस के दिन घर पर लाने से घर के सारे कष्ट दूर होते हैं और मां लक्ष्मी आपके घर में विराजती हैं। पढ़े : घर में शंख रखने के होते है बहुत सारे है फायदे