नेल पेंट रिमूवर हो गया है खत्म, इन आसान तरीकों से बनाएं होममेड नेल पेंट रिमूवर

नेल पेंट रिमूवर हो गया है खत्म, इन आसान तरीकों से बनाएं होममेड नेल पेंट रिमूवर

क्या आप जानती हैं आपके दांतों की चमक बढ़ाने वाला टूथपेस्ट एक अच्छा होममेड नेल पेंट रिमूवर का कार्य भी करता है। इसमें मौजूद इथाइल एसीटेट नेल पेंट को रिमूव करने का कार्य करता है। लेकिन यहाँ आपको एक बात का ध्यान रखना होगा सिर्फ वही टूथपेस्ट इस कार्य को कर पाएगा जिसमे इथाइल एसीटेट मौजूद है। इसके लिए सबसे अच्छा रहता हैं सफेद रंग का टूथ पेस्ट। यदि इससे भी रंग नहीं जा रहा हो तो सफेद टूथपेस्ट में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर नेल्स पर लगाएं। नेल पेट का जिद्दी रंग चला जाएगा।

व्हाइट विनेगर और नीबू का प्रयोग –
होममेड नेल पेंट रिमूवर बनाने के लिए आप व्हाइट विनेगर और नीबू का प्रयोग कर सकतीं हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़ी सी मात्रा में व्हाइट विनेगर और नींबू के रस को एक साथ मिलाना है। फिर आपको इसे नाखूनों पर कॉटन बॉल की मदद से रगड़ना है। यदि आपके पुराने जिद्दी नेल पेंट के दाग फिर भी नहीं जा रहे हों तो आप अपने हाथों को 5 से 10 मिनट तक इस सॉल्यूशन में डूबा कर रखें। इसके बाद कॉटन बाल की मदद से इसे साफ कर लें। इन घेरलू नुस्खों को अपनाकर आप भी कहें नेल फंगस को बॉय बॉय।

नेल पेंट कोट की लें मदद -
नेल पेंट का कोट लगाकर भी पुराने नेल पेंट को रिमूव किया जा सकता है। यकीन मानिए यह एक बहुत ही किफायती और कारगर तरीका है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको बस इतना करना है कि अपने सूखे नेल पेंट पर गीला और मोटा कोट लगाना है और उसे कॉटन बाल की मदद से पोंछ लेना है। यह तरीका आपके पुराने नेल पेंट को हटा देगा।

डियोडरेंट या परफ्यूम का प्रयोग –
होममेड नेल पेंट रिमूवल के लिए आप हेयर स्प्रे, डियोडरेंट या फिर परफ्यूम का प्रयोग कर सकती हैं। ये सभी बड़ी आसानी से नेल पेंट रिमूव कर देते हैं। इनमे मौजूद केमिकल नेल पेंट को फटाफट रिमूव कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यदि आप घर से बाहर भी हैं और आपके बैग डियोडरेंट मौजूद है तो किसी पार्टी में शामिल होने से पहले आप अपने नेल्स साफ कर सकती हैं।

गर्म पानी का नुस्खा –
यदि आपके पास नेल पेंट रिमूव करने के लिए ऊपर बताई गई कोई भी चीज नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं। नेल पेंट रिमूव करने के लिए गर्म पानी का होममेड नुस्खा अपनाएं। इसके लिए आपको थोड़ा सा पानी गर्म करके उसे एक बॉउल में डालें फिर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और कुछ देर अपने हाथों को इसमें डुबोकर रखें। ऐसा करने पर नेल पेंट सॉफ्ट हो जाता है और खुरचने पर आपके नेल्स से निकल जाता है।