हनी हेयर मास्क के फायदे

हनी हेयर मास्क के फायदे

शहद के चिकित्सीय गुणों के कारण, इसका उपयोग सदियों से बालों को साफ करने और कंडीशनर में किया जाता है। इसका उपयोग अभी भी कई प्रकार के बालों की देखभाल वाले प्रोडक्ट में किया जा रहा है।

अपने बालों पर शहद का उपयोग करने और हेयर मास्क में शामिल करना निम्न प्रकार से फायदेमंद हो सकता है-

  • शहद शुष्क बालों और स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करता है।
  • यह बालों का टूटना कम करता है।
  • हनी बालों में चमक लाकर इसे बनाये रखने में मदद करता है।
  • बालों की प्राकृतिक स्थिति में सुधार करता है।
  • शहद हेयर मास्क उलझे हुए बालों को सुलझाने में का काम करता है।
  • बालों को सॉफ्ट बनाता है।


इसके अलवा अन्य हेयर मास्क में शहद का उपयोग मास्क का असर लंबे समय तक रखने में भी मदद करता है, जो एक नियमित कंडीशनर की तुलना में बालों को अधिक पोषण देता है।

शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका
हनी हेयर मास्क बनाने के कई तरीके है, आप इसे अलग-अलग सामग्री के साथ मिलाकर कई प्रकार से बालों में शहद का उपयोग कर सकते है। यह ड्राई और डैमेज बालों के लिए बहुत ही लाभकारी है। आइये शहद हेयर मास्क बनाने के तरीके को विस्तार से जानते है। सबसे पहले आप एक कटोरे में 1/2 कप शहद और 1/4 कप जैतून का तेल लेकर इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। 20 सेकंड तक गर्म होने के बाद, मिश्रण को फिर से चम्मच से हिलाएं। फिर मिश्रण को ठंडा करने के लिए थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। अब अपनी उंगलियों या एक छोटे से पेंटब्रश का उपयोग करके इसे अपने बालों में लगाएं। इस मास्क कप अपने स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह से लगाएं। धीरे से अपनी उंगलियों का उपयोग करते हुए सर्कुलर मोशन के साथ अपने स्कैल्प की मालिश करें। इस मास्क को अपने बालों में 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें।

हनी हेयर मास्क बनाने के अन्य तरीके
ऊपर दिए गए तरीके के अलावा आप कई अन्य सामग्रियों के साथ शहद को मिलकर हनी हेयर मास्क बना सकते है, जो बालों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करता हैं। नीचे बालों के लिए अलग-अलग तरीके से बालों के लिए शहद का उपयोग दिया गया है। आप इनमें से किसी भी विधि को अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रयोग कर सकते है।

स्कैल्प क्लींजिंग मास्क
इस हेयर मास्क कोमे शहद के साथ दही और नारियल तेल को मिलाया जाता हैं। दही में मौजूद प्रोटीन आपके स्कैल्प को साफ़ कर सकता है और आपके बालों को मजबूत भी कर सकता है। नारियल का तेल आपके बालों को नमी देने और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। 3–4 बड़ी चम्मच शहद और दो बड़े चम्मच नारियल का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए गर्म कर लें। ठंडा होने पर इसमें 1/2 कप सादा दही अच्छी तरह से मिलाएं। इस मास्क को अपने बालों में 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें।

स्कैल्प खुजली रिलीवर
यदि आपके सिर में खुजली हो रही है तो आप स्कैल्प खुजली रिलीवर हेयर मास्क का उपयोग कर सकते है। इसके लिए आपको शहद के साथ केला और जैतून के तेल की आवश्यकता होगी। एक कटोरी में 1/2 कप शहद में 2 पके केले और 1/2 कप जैतून का तेल को अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे अपनी उंगलियों या एक छोटे से पेंटब्रश का उपयोग करके इसे अपने बालों में लगाएं। यदि आपके बाल बहुत लंबे हैं, तो आपको अपने बालों पर केले को कम चिपचिपा बनाने के लिए 1/2 कप अधिक जैतून का तेल मिलाना पड़ सकता है। इस मास्क को लगभग 10 मिनट के लिए बालों पर लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को अच्छी तरह से शैम्पू से धो लें।

बाल मजबूत करने वाला मास्क
बालों को मजबूत बनाने वाले इस मास्क में शहद के साथ अंडा और नारियल तेल मिलाया जाता हैं। अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन आपके बालों को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे इसके टूटने की संभावना कम हो जाती है। नारियल का तेल आपके बालों को मुलायम और मॉइस्चराइज़ करने में मदद कर सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए दो बड़ी चम्मच शहद और दो बड़ी चम्मच नारियल का तेल को मिलाकर इसे स्टोव पर एक छोटे बर्तन में गर्म करें। फिर इसे ठंडा होने दें, और मिश्रण में फेंटा हुआ अंडा अच्छी तरह से मिलाएं। अब अपनी उंगलियों या एक छोटे से पेंटब्रश का उपयोग करके इसे अपने बालों में लगाएं। मास्क को अपने बालों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद अपने बालों को अच्छी तरह से शैम्पू से धो लें।