सुबह जल्दी उठने के फायदे : अगर चाहिए सफलता, तो अपनाएं ये आदतें

सुबह जल्दी उठने के फायदे : अगर चाहिए सफलता, तो अपनाएं ये आदतें

आजकल मोबाइल, इंटरनेट और देर रात की आदतों के चलते बहुत से लोग समय पर सो नहीं पाते। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिस्तर पर जाते ही गहरी नींद में सो जाते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि सुबह जल्दी उठना सेहत और सफलता दोनों के लिए फायदेमंद है, लेकिन बहुत से लोग इसे अपनाने में सफल नहीं हो पाते। हालाँकि जागरूकता लगातार बढ़ रही है और दुनिया के कई सफल लोग इसे अपनी सफलता का राज मानते हैं।

1. सबसे असरदार और मोटिवेशनल आदत

प्रसिद्ध लेखक गुरु रोबिन शर्मा की किताब "5 AM क्लब" में बताया गया है कि सुबह 5 से 8 बजे का समय सबसे प्रभावशाली होता है। इस समय ध्यान भटकाने वाली चीजें नहीं होतीं, जिससे आप अपनी पूरी ऊर्जा के साथ खुद पर काम कर सकते हैं। शर्मा के अनुसार, केवल 66 दिनों तक इस आदत को लगातार अपनाने से यह जीवन का हिस्सा बन जाती है।

2. दिन की बेहतर शुरुआत

सुबह जल्दी उठने से आप दिन की शुरुआत जल्दी कर सकते हैं। जैसे ही अलार्म बजे, बिस्तर पर रुके नहीं, तुरंत उठें। सुबह जल्दी उठने से कठिन काम भी आसान लगने लगते हैं और आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

3. मानसिक रूप से मजबूत बनाता है

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टैक्सास के एक शोध में पाया गया कि जो छात्र सुबह जल्दी उठते हैं, वे बेहतर अंक प्राप्त करते हैं और समस्याओं को जल्दी सुलझा लेते हैं। शोधकर्ता क्रिस्टोफ लेनर ने बताया कि देर से उठने वालों की तुलना में सुबह जल्दी उठने वाले मानसिक रूप से अधिक सशक्त होते हैं।

4. दिन पर नियंत्रण

सुबह जल्दी उठने से आप दिन को नियंत्रित करते हैं, न कि दिन आपको। यह एक मानसिक जीत है। अब कई ऐसी मोबाइल एप्स भी हैं जो सुबह जल्दी उठने की आदत विकसित करने में मदद करती हैं।

5. व्यायाम के लिए समय मिलता है

जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उन्हें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास के लिए समय मिलता है। अध्ययन बताते हैं कि 90 प्रतिशत लोग जो नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, वे सुबह जल्दी उठने वाले होते हैं।

6. सफल लोगों की आदत

एप्पल के सीईओ टिम कुक और डिज़नी के सीईओ रॉबर्ट आइगर जैसे सफल लोग रोज सुबह 4:30 बजे उठते हैं। लौरा वेंडरकम अपनी पुस्तक "What the Most Successful People Do Before Breakfast" में लिखती हैं कि अधिकांश सफल लोग अपने दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर करते हैं। यह आदत उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करती है।