दरिद्रता भगाने के आसान उपाय

दरिद्रता भगाने के आसान उपाय

गौमूत्र का छिड़काव
रोजाना या कम से कम सभी त्योहारों, शुभ मुहूर्तों और पूर्णिमा को घर में गौमूत्र का छिड़काव करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और वातावरण पवित्र बनता है।

घी का दीपक और कपूर जलाना
सुबह-शाम घर में घी का दीपक और कपूर जलाएं। इससे वातावरण सकारात्मक होता है और नकारात्मकता दूर होती है।

रंगोली बनाना
घर के बाहर रोज सुबह रंगोली बनाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक विचार लाता है।

सफाई का विशेष ध्यान
घर का हर कोना साफ-सुथरा रखें। गंदगी होने से पूजा और उपायों का प्रभाव कम हो जाता है।

पीपल के पेड़ से बचाव
घर के पास या चौक में पीपल का पेड़ न हो। इससे घर बंद और दरिद्र रह सकता है।

मूर्ति और सजावट का ध्यान

घर में 6 इंच से बड़ी मूर्ति न रखें।

पत्थर की मूर्ति और शंख की झालर न लगाएं।

मंदिर छोटा बनाएं और मिट्टी या तांबे की मूर्ति रखें।

भगवान के क्रोधित रूप के फोटो न लगाएं।

बिजली के खंभे से बचाव
घर के पास बिजली का खंभा न हो। अगर टी पॉइंट पर है तो घर के बाहर शीशा लगवाएं।

नज़र बट्टू लगाना
घर के बाहर नजर दोष को रोकने के लिए नजर बट्टू (नज़र दोष मुखोटा) लगाएं।

दुर्गा माता की तस्वीर
दुर्गा माता की तस्वीर में शेर का मुँह बंद हो तो बेहतर रहता है।

गंगा जल और मोर पंख
घर में गंगा जल और मोर पंख जरूर रखें।

दरवाज़े पर शुभ चिन्ह
दरवाजे के दोनों तरफ पीले सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर “रिद्धि-सिद्धि” और “शुभ लाभ” लिखें।

टपकता नल ठीक कराएं
घर में नल टपकता हो तो तुरंत ठीक कराएं, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।

गोमूत्र के छींटे
हफ्ते में एक बार घर में गोमूत्र के छींटे लगाएं, जिससे वास्तु दोष खत्म होते हैं।

पशु पालन और सेवा
रोजाना एक रोटी कुत्ते या गाय को दें। यह दान और सेवा दरिद्रता दूर करती है।