4 राशियों की चमकेगी किस्मत, हर काम में सफलता, होंगे मालमाल

4 राशियों की चमकेगी किस्मत, हर काम में सफलता, होंगे मालमाल

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है, कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन स्नान-दान के साथ दीपदान करने का विशेष महत्व है। खास बात ये है कि कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार एक साथ कई राजयोग बनने जा रहे है, जो कई राशियों के लिए बहुत शुभ फलदायी साबित होने वाला है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, ऐसे में गुरु के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है, ऐसे में शश राजयोग बना हुआ है। शुक्र गुरु एक-दूसरे की राशि में होकर राशि परिवर्तन राजयोग और मंगल कर्क राशि में रहकर मीन राशि में मौजूद राहु के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा इस दिन व्यातिपात, वरीयान योग जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। वही इस दिन ही शनि कुंभ राशि में मार्गी होने वाले हैं।

इन योगों के निर्माण से निम्न 4 राशियों का भाग्य चमक सकता है उन्हें हर कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है, उनकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, आइये जानते है कौनसी है वे राशियाँ और क्या फल उन्हें प्राप्त होगा - 

मिथुन राशि -

लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। साहस और आत्म विश्वास की वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवर्तन राजयोग से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी के कारण यात्राएं के योग बन सकते है। कारोबार में कुछ नया करने का प्लान कर सते है। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।शश राजयोग से जातकों का भाग्योदय हो सकता है।संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।। नौकरीपेशा को पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट नजर आ सकती है।

वृषभ राशि - 

शश और गजकेसरी राजयोग का निर्माण से जातक हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।नौकरी में तरक्की और वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकता है। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। प्रमोशन के लिए आपको प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।गजकेसरी राजयोग से वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को भी लाभ मिलने के पूरे योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि -

कार्तिक पूर्णिमा पर एक साथ कई राजयोग का बनना जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। व्यापार मे धन लाभ के प्रबल योग है। सभी अधूरे और अटके काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी। जीवन में मां लक्ष्‍मी की कृपा से तरक्‍की के नए अवसर आएंगे।परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे और आपके जीवन में तरक्‍की के नए रास्‍ते खुलेंगे।

कुंभ राशि - 

30 सालों बाद कुंभ में शनि का होना और शश राजयोग का बनना जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। साल 2025 मार्च तक जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से निजात मिल सकती है। विदेश में व्यापार करने के साथ धन लाभ मिल सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सट्टेबाजी और शेयर मार्केट के द्वारा काफी अधिक धन कमा सकते हैं। समाज में मान- सम्मान मिलेगा। शनि देव के साथ-साथ शुक्र गुरु की विशेष कृपा से करियर के क्षेत्र में लाभ मिलने के आसार हैं। नई नौकरी, पदोन्नति के साथ -साथ इंक्रीमेंट मिलने के कई चांसेस हैं।