इस दिन बिल्कुल भी न करें पैसों का लेन-देन, करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

इस दिन बिल्कुल भी न करें पैसों का लेन-देन, करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

पैसों का लेन-देन कभी भी किसी को भी करना पड़ सकता है। कभी अपनों से कभी दोस्तों से या फिर कभी बैंक से। लेकिन किसी को उधार देते या लेते समय इन नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

हर किसी को कभी न कभी किसी कारण कर्ज लेना ही पड़ता है। व्यक्ति कर्ज तो ले लेता हैं। लेकिन कई बार इसे चुकाते-चुकाते पूरी जिंदगी निकल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई बार ग्रहों की दशा या फिर सप्ताह के वार के हिसाब से पैसे का लेन देन न करने के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति से कर्ज से रहा है, तो इस बात का ध्यान रखें कि वह किस समय ले रहा है। जानिए वार के हिसाब से किस दिन कर्ज का लेन देन नहीं करना चाहिए।

सोमवार
सोमवार का दिन शिव जी के साथ मां पार्वती का होता है। इसके साथ ही चर संज्ञक और शुभ वार है। इसलिए सोमवार के दिन किसी भी प्रकार के कर्ज का लेन देन किया जा सकता है।

मंगलवार
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान के साथ शिव जी के पुत्र कार्तिकेय का भी है। इस दिन शास्त्रों में कर्ज का लेने से बचना चाहिए। अगर पुराना कोई कर्ज है, तो आज के दिन अवश्य चुका देना चाहिए।

बुधवार
बुधवार का दिन भगवान विष्णु और गणेश जी का है। इसके साथ ही मिश्र संज्ञक और शुभ वार है। इसे ज्योतिष की भाषा में नपुंसक वार भी कहते हैं। इसलिए इस दिन कर्ज लेने से बचना चाहिए।

गुरुवार

गुरुवार का दिन ब्रह्मा जी से संबंधित है। इसके साथ ही लघु संज्ञक है। इसलिए इस दिन कर्ज किसी को भी नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन कर्ज लेने से जल्द उस कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

शुक्रवार
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ इंद्रदेव का है। इसके साथ ही यह मृदु संज्ञक और सौम्य वार है। इसलिए इस दिन कर्ज का लेन-देन करना लाभकारी सिद्ध होगा।

शनिवार
शनिवार का दिन शनिदेव के साथ देवता काल का है। इसके साथ ही दारुण संज्ञक और क्रूर वार है। शनिवार का दिन कर्ज के लेन देन के लिए बहुत ही बुरा माना जाता है।

रविवार
रविवार का दिन शिव जी का है। इसके साथ ही स्थिर संज्ञक और क्रूर वार है। इसलिए रविवार के दिन कर्ज लेना या देने से बचना चाहिए।