करवा चौथ पर बना गौरी योग, जाने क्या है आपकी राशि पर प्रभाव

करवा चौथ पर बना गौरी योग, जाने क्या है आपकी राशि पर प्रभाव

पौराणिक मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होने के साथ ही पति-पत्नी का भाग्योदय भी होता है। इस वर्ष करवाचौथ पर गुरु और चन्द्रमा की युति से बहुत ही उत्तम संयोग बना  है। ये उत्तम योग गौरी योग कहलाता है। ज्योतिष शास्त्र में गौरी योग को बहुत शुभ योगों में से एक योग माना गया है। यह योग तब बनता है, जब चंद्रमा और गुरु एक साथ किसी राशि में होते हैं। गौरी योग बनने से 5 राशियों पर मां गौरी की कृपा बरसेगी। मां गौरी की कृपा से कन्या, कुंभ सहित 5 राशियों के जातकों का भाग्योदय होगा और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आइए, जानते हैं किन 5 राशियों को मिलेगा गौरी योग का लाभ - 

मेष -
मेष राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह अत्ंयत शुभ साबित होने वाला है। पहले किए गए निवेश का आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस हफ्ते कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत में सुधार होगा। इस हफ्ते आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है।

वृषभ -
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। इस हफ्ते आपको भूमि, भवन आदि से लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे थे तो इस हफ्ते आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाहा पद या जिम्मेदारी प्राप्त कर सकते हैं। परिवारवालों का साथ मिलेगा।

कर्क -
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। इस हफ्ते आप अपनी ऊर्जा और समय को बेहतरीन तरीके से मैनेज कर सकेंगे। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। 
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय काफी लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

सिंह -
सिंह राशि वाले जातकों के लिए भी यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी या कारोबार से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को करियर में सफलता मिल सकती है।

कुंभ -
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह गुड लेकर आ रहा है। नौकरी खोज रहे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। करियर-कारोबार से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।