करवाचौथ पर बन रहे 5 राजयोग, किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

करवाचौथ पर बन रहे 5 राजयोग, किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

हिन्दू पंचांग अनुसार 20 अक्टूबर 2024 को इस साल करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा, करवा चौथ पर इस वर्ष 5 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वे राजयोग शश, गजकेसरी, महालक्ष्मी, बुधादित्य और समसप्तक राजयोग हैं। इन राजयोगों के के बन्ने से कुछ राशियों पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये शुभ राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि -

वृषभ राशि के जातकों के लिए 5 राजयोग का बनना बेहद लाभप्रद हो सकता है। इस दौरान विवाहित लोगों का जीवन शानदार रहेगा। साथ ही व्यापार-पेशा में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नवीन व्यापार शुरू करने की सोच रहे हो तो उस दृष्टि से भी यह समय अत्यंत अनुकूल है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को अपने कर्त्तव्य स्थल पर नई जवाबदारी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में निवेश करके उसे आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं उनके लिए भी यह वक्‍त अनुकूल है। आगे चलकर आपको लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

कन्या राशि -

कन्या राशि के जातकों के लिए पांच राजयोग का बनना अति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में app कोई वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान व्यापर में अच्छी खासी कमाई करने का मौका मिलेगा। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि भी होगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती या नौकरी के लिए बात चल सकती है। कन्वया राशि के जातकों को संतान से संंबधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि -

तुला राशि के जातकों के लिए 5 राजयोग का बनना करियर और कारोबार के लिहाज से अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको व्यापर व्यवसाय में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय आप कोई विलासितो की वास्तु खरीद सकते हैं । इसी के साथ आपको शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। सरकार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं फलीभूत होंगी। साथ ही इस समय आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपके लोगों के साथ नए- नए संबंध बनेंगे।