आज का होरा मुहूर्त
मंगलवार, 22 सितंबर 2026
इस तिथि के लिए कोई होरा डेटा उपलब्ध नहीं है।
होरा चक्र एवं ग्रहों का महत्व
वैदिक ज्योतिष में सूर्योदय से लेकर अगले सूर्योदय तक के 24 घंटों को 24 बराबर भागों में बांटा जाता है, जिन्हें 'होरा' कहा जाता है (12 दिन की और 12 रात्रि की)। प्रत्येक होरा पर नवग्रहों में से एक प्रमुख ग्रह का आधिपत्य होता है, जो उस समय किए जाने वाले कार्यों की सफलता तय करता है।
सूर्य होरा
सरकारी कार्यों, प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट, पदभार ग्रहण, टेंडर आवेदन एवं राजनीतिक कार्यों के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है।
चंद्र होरा
यात्रा प्रारंभ करने, जनसंपर्क, जल या तरल पदार्थों के व्यापार, चांदी क्रय करने तथा नवीन कलात्मक कार्यों के लिए शुभ है।
मंगल होरा
खेलकूद, व्यायाम, वाद-विवाद, प्रतियोगी परीक्षा, भूमि-भवन संबंधी सौदों, तकनीकी कार्यों एवं शल्य चिकित्सा हेतु उपयुक्त।
बुध होरा
व्यापारिक सौदों, बैंकिंग, लेखांकन (एकाउंट्स), लेखन, प्रकाशन, अनुबंध पत्र हस्ताक्षर करने तथा शिक्षा के लिए सर्वोत्तम।
गुरु होरा
अत्यंत शुभ फलदायी। धार्मिक अनुष्ठान, विद्यारंभ, विवाह वार्ता, बड़े वित्तीय निवेश तथा गुरुजनों के आशीर्वाद हेतु सर्वश्रेष्ठ।
शुक्र होरा
कला, संगीत, आभूषण व वाहन क्रय करने, मनोरंजन, सौंदर्य प्रसाधन, नवीन वस्त्र धारण तथा मधुर संबंधों के लिए अति उत्तम।
शनि होरा
भवन की नींव रखने, फैक्ट्री, कल-कारखाने, मशीनरी, तेल व लोहे के व्यापार, श्रम अनुबंध तथा पुरानी संपत्ति के निस्तारण हेतु।